दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी कैसे जाएं/Delhi to Mehandipur Balaji distance

दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी कैसे जाएं/Delhi to Mehandipur Balaji Rajasthan by train


अगर आप दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर एक दिन में ही आना-जाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में आपको बहुत सारी जानकारी मिलेगी


मेहंदीपुर बालाजी की कृपा आपके ऊपर सदा ही बनी रहे
Mehandipur Balaji image

How to go Delhi to Mehandipur Balaji by train


दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी कैसे जाएं यह जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें, दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी जाना बहुत ही आसान है, दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी जाने के लिए जो सबसे अच्छा साधन रहेगा वह है ट्रेन, क्योंकि दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी जाने के लिए 13 ट्रेनें जाती हैं जिनके द्वारा आप आसानी से मेहंदीपुर बालाजी पहुंच सकते हैं, मेहंदीपुर बालाजी जाने के लिए सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन का नाम है बांदीकुई

Bandikui railway station
Bandikui railway station code "BKI"

Bandikui junction image


delhi to mehandipur balaji distance
दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की दूरी है लगभग 230 किलोमीटर

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की जानकारी

राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी का मंदिर भारत ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, यह इकलौता ऐसा मंदिर है जहां पर बालाजी को चढ़ाया गया प्रसाद कभी घर नहीं लाया जाता, मेहंदीपुर बालाजी मंदिर का इतिहास लगभग 1000 वर्ष पुराना है, इस मंदिर में बालाजी की मूर्ति स्वयंभू है यानी कि यह मूर्ति अपने आप प्रकट हुई थी इसे यहां पर किसी ने स्थापित नहीं किया था, यदि आपको कभी भी ऐसा लगता हो कि आपके ऊपर टोना टोटका किया कराया या कुछ भूत प्रेत का ऊपरी चक्कर है तो आप सिर्फ एक बार इस मंदिर में चले जाएं आपके सब संकट और कष्ट दूर हो जाएंगे

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने के लिए कौन से स्टेशन पर उतरे

अगर आप भारत के किसी भी राज्य से ट्रेन द्वारा मेहंदीपुर बालाजी जाना चाहते हैं तो आपको बांदीकुई के स्टेशन पर ही उतरना होगा, और अगर बांदीकुई रेलवे स्टेशन से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की दूरी की बात करें तो वह है लगभग 40 किलोमीटर के आसपास, स्टेशन से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर तक जाने के लिए आपको स्टेशन के बाहर ही जीप और बस की सुविधा मिल जाएगी, बसों की सर्विस वहां से ज्यादा नहीं है बस के लिए आपको ज्यादा देर इंतजार भी करना पड़ सकता है इसलिए बेहतर रहेगा कि आप स्टेशन से बाहर आते ही किसी जीप के द्वारा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर तक चले जाएं, जीप द्वारा आप बांदीकुई स्टेशन से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर तक लगभग 1 घंटे में पहुंच जाएंगे

Mehandipur Balaji temple image


बांदीकुई से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर तक जीप का कितना किराया लगता है?
वर्तमान समय में बांदीकुई रेलवे स्टेशन से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर तक जीप का किराया लगभग प्रति व्यक्ति 60₹ है,

दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी कौन सी ट्रेन जाती है?
New Delhi to Mehandipur Balaji train time table

दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी जाने वाली सभी ट्रेनों की जानकारी इस प्रकार है
1 (12414) जम्मू तवी अजमेर एक्सप्रेस  (सुबह की ट्रेन)
    पुरानी दिल्ली - 4:15am चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 4:43am चलने का समय 
    बांदीकुई - 7:58am पहुंचने का समय

2 (25014) कॉर्बेट पार्क लिंक  (सुबह की ट्रेन)
    पुरानी दिल्ली - 4:30am चलने का समय
    सराय रोहिल्ला - 4:46am चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 5:05am चलने का समय  
    बांदीकुई - 8:27am पहुंचने का समय

3 (15014) रानीखेत एक्सप्रेस  (सुबह की ट्रेन)
    पुरानी दिल्ली - 4:30am चलने का समय
    सराय रोहिल्ला - 4:58am चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 5:15am चलने का समय  
    बांदीकुई - 8:27am पहुंचने का समय

4 (12015) अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस  (सुबह की ट्रेन)
    नई दिल्ली - 6:10am चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 6:38am चलने का समय
    बांदीकुई - 9:36am पहुंचने का समय

5 (20938) दिल्ली पोरबंदर एक्सप्रेस  (सुबह की ट्रेन)
    सराय रोहिल्ला - 8:10am चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 8:25am चलने का समय
    बांदीकुई - 11:40 पहुंचने का समय

6 (14646) शालीमार एक्सप्रेस  (सुबह की ट्रेन)
    पुरानी दिल्ली - 11:00am  (चलने का समय)
    सराय रोहिल्ला - 11:16am  (चलने का समय)
    दिल्ली कैंट - 11:35  (चलने का समय)
    पालम - 11:43  (चलने का समय)
    बांदीकुई - 3:55pm  (पहुंचने का समय)

7 (14662) बाड़मेर एक्सप्रेस  (सुबह की ट्रेन)
    पुरानी दिल्ली - 11:00am चलने का समय
    सराय रोहिल्ला - 11:14am चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 11:33am चलने का समय
    बांदीकुई - 3:55pm पहुंचने का समय

8 (14321) भुज एक्सप्रेस  (दोपहर की ट्रेन)
    पुरानी दिल्ली - 11:50am चलने का समय
    सराय रोहिल्ला - 12:05pm चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 12:20pm चलने का समय
    बांदीकुई - 4:10pm पहुंचने का समय

9 (19270) पोरबंदर एक्सप्रेस  (दोपहर की ट्रेन)
    पुरानी दिल्ली - 1:05pm चलने का समय
    सराय रोहिल्ला - 1:19pm चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 1:38pm चलने का समय
    बांदीकुई - 4:37pm पहुंचने का समय

10 (12916) आश्रम एक्सप्रेस  (शाम की ट्रेन)
     पुरानी दिल्ली - 3:20pm चलने का समय
     दिल्ली कैंट - 3:50pm चलने का समय
     बांदीकुई - 6:57 पहुंचने का समय

11 (22995) मंडोर एक्सप्रेस  (रात की ट्रेन)
     पुरानी दिल्ली - 9:20pm चलने का समय
     दिल्ली कैंट - 9:50pm चलने का समय
     बांदीकुई - 1:00am पहुंचने का समय

12 (19032) योगा एक्सप्रेस  (रात की ट्रेन)
     शाहदरा - 9:28pm चलने का समय
     पुरानी दिल्ली - 10:25pm चलने का समय
     दिल्ली कैंट - 10:55pm चलने का समय
     बांदीकुई - 2:02am पहुंचने का समय

13 (19610) उदयपुर सिटी एक्सप्रेस  (रात की ट्रेन)
     शाहदरा - 11:55pm चलने का समय
     पुरानी दिल्ली - 12:30am चलने का समय
     दिल्ली कैंट - 1:02am चलने का समय
     बांदीकुई - 4:19am पहुंचने का समय

और अगर ट्रेन में लगने वाले समय की बात की जाए तो ट्रेन दिल्ली से बांदीकुई तक लगभग 4 घंटे का समय लेती है।

Delhi to Mehandipur Balaji train fare
Delhi to Mehandipur Balaji train ticket price

चलिए अब बात करते हैं दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी तक ट्रेन का किराया कितना लगता है
Sleeper- 170₹ to 200₹
3ac- 505₹ to 555₹
2ac- 710₹ to 760₹
1ac- 1175₹ to 1255₹
(किराया वर्तमान समय का बताया गया है भविष्य में किराए में फेरबदल हो सकता है, रेलवे का सर्विस चार्ज अलग से हो सकता है)
यदि आप ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते तो आप दिल्ली के किसी भी स्टेशन पर जाकर ट्रेन चलने से कुछ समय पहले ही जनरल का टिकट भी लेकर जनरल के डिब्बे में यात्रा कर सकते हैं, आपको पता होना चाहिए की हर एक ट्रेन के आगे और पीछे दो-दो डिब्बे जनरल के लगे होते हैं, लेकिन अक्सर इन डिब्बों में ज्यादा भीड़ रहती है इसलिए इनमें सीट मिलने की कोई गारंटी नहीं होती

General Ticket - 100₹ प्रति व्यक्ति

तो चलिए अब बात करते हैं कि आप दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी 1 दिन में आना जाना कैसे कर सकते हैं इसके लिए आप जाने के लिए यह वाली ट्रेन पकड़ ले

➡️(20938) दिल्ली पोरबंदर एक्सप्रेस (सुबह की ट्रेन)
    सराय रोहिल्ला - 8:10am चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 8:25am चलने का समय
    बांदीकुई - 11:40 पहुंचने का समय

अगर आप इस ट्रेन से जाते हैं तो लगभग दोपहर में 1:00 बजे के आसपास आप मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पहुंच जाएंगे और आपके पास दर्शन करने के लिए पूरा दिन का समय रहेगा और शाम के समय में वापसी के लिए आप यह वाली ट्रेन पकड़ ले

➡️(12413) पूजा एक्सप्रेस (शाम की ट्रेन)
    बांदीकुई - 5:27pm चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 8:57pm पहुंचने का समय
    पुरानी दिल्ली - 9:45pm पहुंचने का समय

इस प्रकार आप 1 दिन में मेहंदीपुर बालाजी से आना-जाना कर सकते हैं इससे आपका ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और आपको बालाजी के दर्शन भी आराम से हो जाएंगे

अगर आप दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी यात्रा का लाइव वीडियो देखना चाहते हैं जिसमें पूरी यात्रा दिखाई गई है तो आप यह वाला वीडियो देख सकते हैं

Arrow


YouTube पर डाले गए इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं इस वीडियो को देखने के बाद आपको सब कुछ समझ में आ जाएगा कि आप 1 दिन में मेहंदीपुर बालाजी कैसे आना-जाना कर सकते हैं।


Mehandipur Balaji Mandir timings

चलिए अब बात करते हैं मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के कपाट खुलने और बंद होने का समय
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर सप्ताह के सातों दिन सुबह से लेकर रात तक खुला रहता है
मंदिर खुलने का समय - 6:00am 
मंदिर बंद होने का समय - 9:00pm
(साफ सफाई के लिए दोपहर में मंदिर को 1 घंटे के लिए बंद किया जाता है)
तो चलिए अब बात करते हैं मेहंदीपुर बालाजी से वापसी दिल्ली आने वाली मुख्य ट्रेनों के बारे में

Mehandipur Balaji to Delhi trains
मेहंदीपुर बालाजी से वापसी दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की जानकारी

1 (12915) आश्रम एक्सप्रेस  (सुबह की ट्रेन)
    बांदीकुई - 5:47am  चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 9:10am  पहुंचने का समय
    पुरानी दिल्ली - 10:00am  पहुंचने का समय

2 (14312) अला हजरत एक्सप्रेस  (सुबह की ट्रेन)
    बांदीकुई - 10:05am  चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 1:42pm  पहुंचने का समय
    सराय रोहिल्ला - 2:04pm  पहुंचने का समय
    पुरानी दिल्ली - 2:35pm  पहुंचने का समय

3 (14661) जम्मू तवी एक्सप्रेस  (सुबह की ट्रेन)
    बांदीकुई - 11:53am  चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 3:57pm  पहुंचने का समय
    सराय रोहिल्ला - 4:16pm  पहुंचने का समय
    पुरानी दिल्ली - 4:50pm  पहुंचने का समय

4 (20937) सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट (दोपहर की ट्रेन)
    बांदीकुई - 3:35pm  चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 6:55pm  पहुंचने का समय
    सराय रोहिल्ला - 7:30pm  पहुंचने का समय

5 (15013) रानीखेत एक्सप्रेस  (शाम की ट्रेन)
    बांदीकुई - 4:42pm  चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 8:18pm  पहुंचने का समय
    सराय रोहिल्ला - 8:38pm  पहुंचने का समय
    पुरानी दिल्ली - 9:15pm  पहुंचने का समय

6 (12413) पूजा एक्सप्रेस  (शाम की ट्रेन)
    बांदीकुई - 5:27pm  चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 8:57pm  पहुंचने का समय
    पुरानी दिल्ली - 9:45pm  पहुंचने का समय

7 (12016) शताब्दी एक्सप्रेस  (शाम की ट्रेन)
    बांदीकुई - 7:00pm  चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 9:55pm  पहुंचने का समय
    नई दिल्ली - 10:40pm  पहुंचने का समय

8 (19031) योगा एक्सप्रेस  (रात की ट्रेन)
    बांदीकुई - 12:20am  चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 4:03am  पहुंचने का समय
    पुरानी दिल्ली - 4:50am  पहुंचने का समय
    शाहदरा - 5:19am  पहुंचने का समय

9 (22996) मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस  (रात की ट्रेन)
    बांदीकुई - 2:30am  चलने का समय
    दिल्ली कैंट - 5:53am  पहुंचने का समय
    पुरानी दिल्ली - 6:45am  पहुंचने का समय

दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी जाने वाली सभी ट्रेनों की जानकारी का वीडियो देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

उम्मीद करते हैं दोस्तों इस ब्लॉग में दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी यदि भूलवश इसमें कुछ भी बताना रह गया हो या Mehandipur Balaji Mandir जाने को लेकर आपके मन में कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट सेक्शन में हमारे से वह सवाल पूछ सकते हैं।

यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया जय श्री मेहंदीपुर बालाजी का एक जयकारा कमेंट सेक्शन में जरूर लगाएं, हो सकता है वहां जाने से पहले ही बालाजी महाराज आपकी पुकार इस कमेंट के द्वारा ही सुन ले

इसी के साथ दोस्तों जय श्री राम जय श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज की
बालाजी महाराज की कृपा आपके ऊपर सदा ही बनी रहे

Delhi to Mehandipur Balaji map
FAQs about
Delhi to Mehandipur Balaji by train

प्रश्न- दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी जाने के लिए सबसे अच्छा साधन कौन सा है?

उत्तर- यदि आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बात करें तो दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी जाने के लिए ट्रेन से अच्छा कोई भी साधन नहीं है।

प्रश्न- मेहंदीपुर बालाजी मंदिर कहां पर है?

उत्तर- मेहंदीपुर बालाजी मंदिर राजस्थान के दौसा जिले में स्थित है।

प्रश्न- मेहंदीपुर बालाजी जाने से पहले क्या नहीं खाना चाहिए?

उत्तर- मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने से पहले आपको लहसुन प्याज अंडा मीट मदिरा आदि का सेवन कम से कम 1 सप्ताह तक नहीं करना चाहिए।

प्रश्न- मेहंदीपुर की क्या विशेषता है?

उत्तर- मान्यता है कि मात्र हनुमान जी के यहां पर दर्शन कर लेने से ही आपके सभी संकट कट जाते हैं जैसे कि टोना टोटका किया कराया ऊपरी हवा भूत प्रेत इत्यादि।

प्रश्न- क्या हनुमान जी और बालाजी एक ही हैं?

उत्तर- जी हां बालाजी भगवान हनुमान जी का ही एक रूप हैं, हनुमानजी और बालाजी के कई मंदिर देश और दुनिया में हैं, जिन मंदिरों में बालाजी के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, उनमें मेहंदीपुर बालाजी का नाम सबसे प्रमुख है।

प्रश्न- दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी का कितने घंटे का रास्ता है?

उत्तर- यदि आप अपनी कार द्वारा जाएंगे तो आपको लगभग 6 घंटे का समय लगेगा, ट्रेन लगभग 4 घंटे का समय लेती है, बस से लगभग 7 से 8 घंटे का समय लगता है।

Conclusion - how to reach Mehandipur Balaji by train

Comments

Popular posts from this blog

दिल्ली से बागेश्वर धाम कैसे जाएं, Delhi To Bageshwar Dham By Train

दिल्ली से खाटू श्याम जी कैसे जाएं / Delhi to Khatu Shyam by train